September 20, 2026

पटना सिटी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

पटना। पटना सिटी अनुमंडल के चौक शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथनी तल में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने चौक शिकारपुर थाना के मथनि तल इलाके में बाबा ज्वेलर्स नाम के प्रतिष्ठान पर गोलीबारी कर उक्त प्रतिष्ठान के मालिक रंजन कुमार उर्फ बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी।अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने उक्त ज्वेलर से कुछ दिन पूर्व रंगदारी की मांग की थी।रंगदारी नहीं दिए जाने के कारण अपराधियों ने हत्या के संगीन वारदात को अंजाम दिया है। राजधानी के पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मथनी तल इलाके में रंगदारी की रकम न देने पर दिन दहाड़े अपराधियो ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली। घायल व्यवसायी के परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों के व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया।घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।

You may have missed