PATNA : बाढ़ और पालीगंज में भाजपाईयों ने चार राज्यों में मिली जीत का मनाया जश्न, निकाला विजय जुलूस

बाढ़/पालीगंज।  चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में पटना के पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर बाजार में एक विजय जुलुस का आयोजन कर भ्रमण किया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया व मिठाईयां बांटी। भाजपा के पटना ग्रामीण महामंत्री रवि कुमार कहा कि जनता ने जाति आधारित पार्टियों को नकारा है। वहीं सबका साथ सबका विश्वास के साथ रहे मतदाताओं सहित केंद्रीय नेतृत्व व चुनाव में लगे सभी कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुए प्रधानमंत्री व उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दिया है।
वहीं भाजपा के दुल्हिन बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि भाजपा के अच्छे कर्मों का परिणाम सामने आई है, साथ ही कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। जबकि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह ने भी जीत की बधाई दिया है।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र रंजन, जिला उपाध्यक्ष दिव्या गुंजन, जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपक कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, नारायण कुमार, अरुण कुमार, मंडल महामंत्री दुर्गेश नारायण यादव, उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, कुंदन कुमार, कारु चौरसिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, शशिकान्त आर्या, सुरेश कश्यप, रौशन कुमार व मधुसुदन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बाढ़ में भाजपाईयों ने मनाया जश्न
इधर, जिला बाढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय से ढोलक-झाल एवं बुलडोजर के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाया तथा मिठाई खिलाई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, सुभाष रंजन रमन, प्रियरंजन कुमार, संजय कुमार, भूपेंद सिंह, अवधेश सिंह, विनय कुशवाहा, पंकज सिंह, विभूति भूषण, अनूप कुमार, चंदन भारद्वाज, मोहम्मद शहजाद, राजेश कुमार राजू, सत्येंद्र सिंह, लल्ला सिंह, मनभावन सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, अवनीत गुंजन, राजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed