4 राज्यों में BJP की जीत सुनिश्चित : नेताओं ने कहा- निश्चित ही बिहार की राजनीति को देगी नयी दिशा

पटना। पांच राज्यो के चुनाव परिणाम में भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भाजपा के गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड तथा उत्तरप्रदेश के परिणाम पर खुशी व्यक्त किया है। उन्होंने चारों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का प्रदर्शन हमारी लोकतंत्र में गहरी आस्था को दिखाता है और इसके साथ ही जनता में पीएम मोदी के नेतृत्व और लोकप्रियता भी एक बार फिर से साबित हो गयी है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने कोरोनाकाल में देश की गरीब जनता के स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण की शुरूआत करने के साथ ही गरीब लाचार जनता के भूख की भी चिंता करते हुए देश के 80 करोड़ लोगों के मुफ्त अनाज की व्यवस्था कर बड़ी आबादी को राहत देने का काम किया तो वही यूक्रेन में आये युद्ध संकट में अपने देशवासियों और छात्रों की चिंता करते हुए आॅपरेशन गंगा के अंतर्गत उनके सुरक्षित घर वापसी भी सुनिश्चित की, जनता ने इन सारी बातों को देखते हुए अपना मन बनाकर मतदान किया। आज के चुनाव परिणाम ने मोदी सरकार द्वारा चलाये गए विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में जनता के अटूट आस्था और भरोसे को पुन: स्थापित किया है। मंत्री ने चारों राज्यों में भाजपा की जीत को बिहार की राजनीति के लिए सकारात्मक बताते हुए कहा कि ये चुनाव परिणाम बिहार की राजनीति को नयी दिशा देने वाले होंगे।

चुनाव परिणाम कांग्रेस मुक्त भारत की मुहिम पर मुहर : उपमुख्यमंत्री


पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव परिणाम में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए संबंधित राज्य के मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए पीएम मोदी एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव परिणाम से कांग्रेस मुक्त भारत के मुहिम पर मुहर लगी है। जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास के भाजपा के संकल्प पर जनता ने विश्वास जताया है।

विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को संभालने का पुरस्कार मिला: अश्विनी चौबे
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि चार राज्यों में पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने के संकल्प पर जनता की मुहर है। उत्तरप्रदेश में जनता ने डबल इंजन सरकार को आशीर्वाद दिया है। बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चल गया है। यूपी में मैंने दर्जनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद किया था। हर घर से यही आवाज आती थी ‘मोदी जी हैं तो मुमकिन है योगी जी है तो यकीन है..।’ श्री चौबे ने उत्तरप्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार को गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री मार्गदर्शन में योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

About Post Author

You may have missed