PATNA : मिसेज ब्यूटी मॉम्स ऑफ बिहार सीजन 2 का पहला ऑडिशन संपन्न

पटना। न्यू बूगी वूगी अकेडमी द्वारा आयोजित मिसेज ब्यूटी मॉम्स ऑफ बिहार सीजन 2 का पहला ऑडिशन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें बिहार के कोने- कोने से आई सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया।
ऑडिशन में मौजूद निर्णायक मिसेज इंडिया संपन्ता बरुण और कंचन सिंह ने भी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 20 महिलाओं का चयन अगले राउंड के लिए किया।
मौके पर उपस्थित न्यू बूगी वूगी अकेडमी के निदेशक अनिल राज ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिहार कि महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे लाना है। शादी के बाद घर के कामकाज में उलझ कर रह जाने वाली महिलाओं के अधूरे सपने को पूरा करने का है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता उन महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपने सपने को पूरा कर सकती हैं। इस प्रतियोगिता का अन्य ऑडिशन जल्द हीं बिहार के अन्य जिलों में किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed