पप्पू यादव की पार्टी का जल्द ही होगा कांग्रेस में विलय, कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने किया बड़ा दावा

बिहार। इस समय राजनीतिक गलियारे से एक खबर सामने आ रही है। बता दे की बिहार के कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने यह दावा कया है कि जल्द ही पप्पू यादव की पार्टी का विलय कांग्रेस में होगा। जन अधिकार पार्टी के कांग्रेस में विलय होने की बात असित नाथ तिवारी ने की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरीये दी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह लिखा है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव जी के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी का जल्दी ही बिना शर्त कांग्रेस में विलय होगा।

जानकारी के अनुसार, कुछ घंटे पहले कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने यह पोस्ट किया है। उनके पोस्ट पर लोग कमेंट्स भी लिख रहे हैं। अब्दुल्लाह अरशद लिखते है कि बहुत अच्छी खबर है। वही आरके कुशवाहा बधाई दे रहे हैं। मुकेश पालिवाल तो जय कांग्रेस विजय कांग्रेस लिख रहे हैं। प्रवीण झा इसे समयानुकूल निर्णय बता रहे हैं। संदीप भारती लिखते है कि भटकने से बेहतर हुआ।

About Post Author

You may have missed