ठाकुर की 100वीं जयंती पर पप्पू यादव ने तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- गरीबों व वंचितों के आवाज थे जननायक

पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी आज पप्पू यादव के नेतृत्व में पूर्णिया में मनाई गयी। जाप के पूर्णिया स्थित दफ्तर के शांति भवन सभागार में जननायक व बिहार पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह में पप्पू यादव शामिल हुए। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पप्पू यादव ने कहा कि चुनावी मौसम में लोग भारत रत्न की बात कर रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह डिमांड हमने पहले ही की थी। जब हम 1991 में संसद बने तभी कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से की। वही पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने भी कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में कोई महापुरुष व संत थे तो वो कर्पूरी ठाकुर ही थे। वे गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज थे।

जन्म शताब्दी पर कर्पूरी ठाकुर को सादर नमन। जाप के सुप्रीमो पप्पू यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी मौसम में भारत रत्न की जो लोग बात कर रहे हैं, यह डिमांड पप्पू यादव ने पहले ही की थी। उन्होंने आगे कहा कि 1991 में जब हम सांसद बने थे तभी से कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिये जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी वोट खिसक रही है तभी कभी कर्पूरी ठाकुर तो कभी भगवान राम याद आ रहे हैं। BJP वाले कहते है कि बिहार जातिवाद करता है लेकिन वोट के लिए इनका चाल चरित्र बदल जाता है। ये लोग विकास की बात नहीं करते। 10 साल में किसान, बेटी, इकॉनोमी, आम-आदमी व रोजगार की बात इन्होंने नहीं की।

About Post Author

You may have missed