पाँच लाख सदस्य बनाने में जुटी है युवा जदयू, युवा जदयू के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पटना।जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से प्रभावित हो कर बिहार के लाखों युवा जदयू से जुड़ने को  बेताब हैं। यही कारण है कि पार्टी के द्वारा निर्धारित सदस्यता अभियान में युवा जदयू बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और मिशन पाँच लाख के लक्ष्य को हासिल करने हेतु आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीस हजार क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बात को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूं ही नहीं कहा जाता कि बिहार जो आज सोच रहा है, वह कल दूसरों के लिए नजीर बनता है। ऐसे कुशल नेतृत्व में बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई। इसके लिए यूवा जदयू बिहार के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को हाद्रिक बधाई देते है। साथ ही साथ युवा जदयू  सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी पंचायत को भी धन्यवाद देते है, जो चुनाव में बेहतर कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई देते हुए अभिनंदन करते है।
इससे पहले पार्टी मुख्यालय में आयोजित युवा जदयू के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वप्रथम बिहार में चमकी बुखार एवं लू से असामयिक निधन पर संवेदना प्रकट की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह की गरिमामय उपस्थिति में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में बिहार के कोने-कोने से युवा जदयू के कार्य समिति के सभी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हम युवा अनुशासित है और समाज को भी अनुशासन और स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाने के प्रति संवेदनशील है। इस हेतु हमलोगों ने शराब छोड़ो, दूध पियो की मुहिम चला रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार है कि उनके नेतृत्व में संगठन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपने तमाम प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडलीय पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड पदाधिकारियों के साथ साथ पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने बहुत मेहनत की है जिसके कारण हमलोगों ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, अनिल सिंह, पंकज सिंह प्रमंडल प्रभारी शुशील उपाध्याय, दिनेश अरोड़ा, प्रवीण चन्द्रवंशी, भागीरथ कुशवाहा, पंकज पटेल, कुमार नीरज, रिजवान अंसारी, अमर यादव प्रभात रंजन, महासचिव रणधीर कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष राहुल खंण्डेवलवाल, बंटी चन्द्रवंशी, संदीप झा, विकास कुशवाहा, विशाल साह, अभिषेक सिंह, कमलेश शर्मा प्रदेश पदाधिकारी प्रभात झा, वंदना सिंह, मुन्नी देवी, विलट सिंह कुशवाहा, शुशील सिंह, मनोज कुशवाहा, राजीव रंजन, अंजनी सिंह, शशी भूषण, ओ0पी0 रंजन सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed