पटना DM का बड़ा फैसला : जिलें के सभी स्कूलों को 16 जनवरी से खोलने का आदेश, सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगीं क्लास

पटना। पटना का मौसम बदलने के साथ ही DM ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। बता दे की DM ने प्राइमरी से लेकर 10वीं तक से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन का समय भी निर्धारित कर दिया है। बता दे की सभी स्कूलों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही पढ़ाई हो सकेगी। आज पटना का मौसम ठीक होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। वही इससे पहले बढ़ते ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था। वही DM ने 10वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इससे पहले 7 जनवरी तक ही स्कूल बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था। लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दरअसल शनिवार को पटना का मौसम बदला-बदला नजर आया। मकर संक्रांति के साथ ही पटना में सुबह से ही धूप खिली नजर आई। शुक्रवार तक जैसी ठंड थी पटना के लोगों को इस बात की आशंका थी कि आगे भी स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद DM चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

About Post Author

You may have missed