February 16, 2026

पटना में ऑनलाइन चलान की व्यवस्था होने के बाद लोगों में खौफ, दो पहिया वाहन चालक के साथ पीछे बैठे स्कूली बच्चे भी पहन रहे हेलमेट

पटना। राजधानी पटना में ऑनलाइन चलान कटने से सड़कों पर यातायात पुलिस के अभियान का खौफ देखने मिल रहा है। वही अब दो पहिया वाहन चालक ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चे भी हेलमेट पहने यातायात नियम का पालन करते नजर आ रहे हैं। बता दे की यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों के चालान कटते ही लोग एक्टिव हो गए। अब सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर चल रहे हैं। वही इसके अलावा जेब्रा क्रॉसिंग पर भी अब लोग नजर रख रहें है। पटना में दोपहिया वाहन चालक तो हेलमेट लगाए हुए हैं ही उसके पीछे बैठने वाले लोग भी अब यातायात नियम का पालन करने लगे हैं। वही ट्रैफिक SP पुरन झा ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से अपील है कि दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और 4 पहिया वाहन पर चलने वाले बिना सीट बेल्ट के न चलें, क्योंकि आप CCTV के नजर में हैं। हालांकि, लोग भी अब जागरूक हो रहे हैं और यातायात नियम का पालन करने लगे हैं। वही यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के अब तक 4 करोड़ से अधिक रुपए की जुर्माना राशि वसूली की जा चुकी है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। हालांकि, लोग अब जागरूक हो रहे हैं और सड़क पर वाहन चालक यातायात नियम का पालन भी कर रहे हैं।

You may have missed