बांका में गुप्त सूचना पर कुख्यात गिरफ्तार; पुलिस कर रही थी तलाश, दर्जनों मामले हैं दर्ज

बांका। बिहार के बांका जिले में मंगलवार देर रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दो वर्ष पूर्व हथियार लहराते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। कुख्यात की पहचान तेतरिया किशनपुर गांव के राजेश यादव के रूप में हुई है। जिसे पुलुस ने पूछताछ करने बाद जेल भेज दिया। राजेश यादव के खिलाफ अमरपुर, रजौन सहित आसपास के थानों में लगभग एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जो पुलिस की दबिश के कारण गांव छोड़कर फरार चल रहा था। जिसे एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया। राजेश यादव तेतरिया किशनपुर सहित रजौन थाना क्षेत्र के आसपास के प्रतिबंधित बालू घाट पर एकछत्र राज कायम किये हुए था। नदी से अवैध खनन को लेकर गोलीबारी करना इसके लिए आम हो गया था। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी के धंधे में उतर गया था। उत्पाद विभाग ने छापामारी कर घर से भारी मात्रा में शराब भी जब्त किया था। लगभग दो वर्ष पूर्व एक श्राद्ध कर्म में हथियार लहराते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था। तेतरिया किशनपुर, तारडीह, फरीदपुर, सलेमपुर, मालदेवचक आदि गांवों में राजेश यादव के लेकर लोगों के बीच खौफ का माहौल था। लोग इसके खिलाफ कुछ भी बोलने से परहेज़ करते थे। वही इस संबध में थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश यादव क्षेत्र का कुख्यात अपराधकर्मी है। अमरपुर थाना सहित आसपास के थाना में कई केस दर्ज है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

About Post Author

You may have missed