दो हजार का नोट बंद होना कोई विषय नहीं, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी मानहानि केश पर भी बोले….

पटना। देश में दो हजार के नोट पर RBI के फैसले पर RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को कहा कि दो हजार का नोट यह कोई विषय है। उन्होंने कहा की दो हजार का नोट, जो छापा वो बंद कर दिया, ये कोई बड़ा विषय नहीं है। वही उन्होंने कहा कि जो बड़े नोट वाले हैं जिनके पास होगा वो जमा करा देंगे, काले धन पर पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ ही नहीं, क्योंकि अगर स्ट्राइक होता तो एक हजार से छोटा नोट बनाया जाता, लेकिन बड़ा नोट बना दिया गया। वही नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर होने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि बहुत सी चीज पर लोग अपने हिसाब से मांग रखते हैं। सरकार उस पर विचार भी करती है और फिर उसी पर फैसला भी होता है। वहीं तेजस्वी यादव के फंसाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह तो पूरे परिवार को फंसाने का ही प्रयास है, जो कमजोरों की लड़ाई लड़ रहे हैं उनको विवश कर दिया जाए कि कमजोरों की लड़ाई से दूर हो जाएं। उन्होंने कहा की दंगाइयों और उन्मादियों के पास और कोई रास्ता नहीं है। सिवाए इसके कि कोर्ट, कचहरी के उलझन में डाल दिया जाए, जिससे जो कमजोर की लड़ाई लड़ रहे हैं वह लड़ नहीं पाए।

About Post Author

You may have missed