केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान : बोले- नीतीश कुमार CM से प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, वे 7 जन्म तक प्रधानमन्त्री नहीं बन पाएंगे

पटना। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के एलान के बाद JDU और BJP नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वही JDU नेता जहाँ BJP पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीँ BJP नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। वही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की इसी तेजस्वी यादव ने उनके लिए पल्टूराम शब्द का प्रयोग किया था। लेकिन आज उनकी एक बार फिर महत्वाकांक्षा जगी है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की वे देश के प्रधानमन्त्री बनना चाहते है। लेकिन NDA ही नहीं देश में भी उनके जगह नहीं है। अब प्रधानमन्त्री तो दूर बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। गिरिराज सिंह ने कहा की वे 7 जन्म तक प्रधानमन्त्री नहीं बन पाएंगे। BJP पर पार्टी तोड़ने का आरोप को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा की उनसे बड़ा पार्टी तोड़ने वाला भला कौन है। वही केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ धोखा किया है। उन्होंने जनता की आँखों ने धूल झोंकने का काम किया है। जनता अब इनको आशीर्वाद नहीं श्राप देगी। उनके श्राप से नीतीश विलीन हो जाएंगे। अश्विनी चौबे ने कहा की मैंने पहले ही कहा था जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। नीतीश के अपमान पर उन्होंने कहा की 2020 में मात्र 43 सीट आने के बाद भी BJP ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। अटल जी के समय इनको रेलमंत्री बनाया गया था। वही फिर कृषि मंत्री बनाया गया। इनके पास मैंडेट नहीं था। इसके बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया था। अश्विनी चौबे ने कहा की लालू यादव कहा करते थे की इनके पेट में दांत है। कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। अब इनको कोई मदारी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा की बन्दर और मदारी का खेल खत्म हो गया। अब बिहार में वन्देमातरम का खेल होगा।

About Post Author

You may have missed