नीतीश कैबिनेट के मंत्री का दिल्ली में निधन,मंत्री विनोद कुमार सिंह ब्रेन हैम्रेज के हुए थे शिकार

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दुखद खबर आई है।बिहार के नीतीश सरकार के मंत्री तथा भाजपा के विधायक विनोद कुमार सिंह का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया।विनोद कुमार सिंह को गत 16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ था।जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इस बार विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनकी पत्नी निशा सिंह को पार्टी ने प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।विनोद कुमार सिंह प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे।विनोद कुमार सिंह का निधन नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह को 28 जून को कोरोना पॉजिटिव हुआ था।जिसके बाद उनका इलाज चला। आइसोलेशन के उपरांत विनोद कुमार सिंह कोरोना नेगेटिव हो गया।लेकिन उसके बाद 16 अगस्त को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ।ब्रेन हेमरेज के बाद विनोद कुमार सिंह को नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां लंबे इलाज के बाद आज उनका निधन हो गया।विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा एनडीए के साथ-साथ प्रदेश के लिए बेहद दुखद खबर है।मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल,पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव,कृषि मंत्री प्रेम कुमार समेत राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

About Post Author