पटना के निलेश मुखिया की दिल्ली एम्स में मौत, 31 जुलाई को अपराधियों ने मारी थी गोली

पटना। नीलेश मुखिया की आज सुबह दिल्ली में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते 31 जुलाई को उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद पहले उन्हें पटना रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर हालत खराब होने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना बीते 31 जुलाई की है, जब सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से नीलेश अपने ऑफिस के लिए निकले थे। कुर्जी की चश्मा गली इलाके में उनका ऑफिस है। नीलेश की कार में 3 लोग थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के पास कार को यू र्टन लेना था। मगर, उसके पहले ही आगे की सीट पर बैठे नीलेश को देखते ही अपराधियों ने गोली मारनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। बदमाशों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। बदमाशों ने पूर्व मुखिया नीलेश यादव को चार से अधिक गोली मारी, जो गर्दन, छाती, पेट, कंधा और पैर में लगी गोली मारने के बाद 2 बाइक से आए 4 बदमाश पीएंडएम मॉल की तरफ तेजी से भाग निकले। दीघा थाने के गेट नंबर 65 के पास उनका घर है। उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22-B की पार्षद हैं। नीलेश खुद भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पूर्व में अपने इलाके मुखिया भी रह चुके हैं। कुर्जी से लेकर दीघा इलाके तक में इनका दबदबा है।

बता दे की बदमाशों ने 31 जुलाई को दिनदहाड़े करीब 10:30 बजे पार्षद पति व भाजपा नेता निलेश कुमार उर्फ निलेश मुखिया पर फायरिंग कर दी थी। वे पाटलीपुत्र गोलंबर के पास एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति नाजुक है। वही निलेश की गर्दन में, बांह में और पैर में गोली लगी थी। वही यह पूरी घटना पाटलिपुत्रा में लोयला स्कूल के पास हुई थी। बता दे की निलेश की पत्नी सुचित्रा वार्ड 22बी की पार्षद हैं। निलेश भी पार्षद रह चुके हैं। निलेश के बड़े भाई सुरेश के बयान पर 3 भाइयों पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को नामजद किया गया है। वही यह पूरी वारदात उस वक्त घटी जब निलेश कार से अपने ऑफिस जा रहे थे। लोयला स्कूल से पहले उनकी कार ऑफिस के पास टर्न ले रही थी। तभी 2 बाइक ने कार को ओवरटेक किया। पल्सर पर पीछे बैठे युवक ने निलेश को प्रणाम कर रुकने का इशारा किया। फिर उन पर फायरिंग कर दी। चारों अपराधी साईं मंदिर होते हुए फरार हो गए थे।

About Post Author

You may have missed