खबरें बाढ़ की : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, शराब माफिया ने महिला को पीटा, जनता दरबार का आयोजन

वार्ड संख्या-6 के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, नागरिकों ने निर्वाचन आयोग से किया शिकायत
बाढ़। पटना के बाढ़ नगर परिषद का कार्यकाल 9 जून को समाप्त हो चुका है। अब चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है, जिसके लिए नगर के 27 वार्डों का मतदाता सूची भी तैयार कर लिया गया है, लेकिन वार्ड संख्या-6 के मतदाता सूची में 50 से भी ज्यादा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बेवजह वार्ड संख्या छह से नाम हटाकर 5 में कर दिया गया है। मतदाताओं ने मोर्चा खोलते हुए इसकी लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी को करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार को भी किया है, साथ ही मामले में यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो इसके लिए लोग आंदोलन भी करने को तैयार हैं।
मामले पर जब बाढ़ के बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के कुछ महिलाएं आसपास ही शादी विवाह कर लेती है और वह कभी वार्ड संख्या 5 में तो कभी छह में रहने का काम करती हैं, जिसके कारण इस तरह का मामला सामने आया है। मैंने खुद भी स्थल निरीक्षण करने का काम किया है और इस तरह की शिकायत का लगातार सुधार के लिए भी लोग जागरूक होकर अपना अपना आवेदन कार्यालय तक पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नाराज लोगों का कहना है कि बीएलओ की मनमानी और दूसरे के प्रभाव में आकर बिना जांच पड़ताल किए हुए ही मतदाता सूची बनाए जाने का यह नतीजा है। समय रहते यदि सूची में सुधार नहीं किया गया तो लोगों ने धरना प्रदर्शन से लेकर आंदोलन तक की धमकी दी है।

शराब माफिया ने महिला को मारपीट कर किया घायल
बाढ़। थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत स्थित बिंद टोली मोहल्ले में शनिवार की सुबह शराब माफिया को घर के पास शराब का कारोबार करने से मना करने पर एक महिला को बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल महिला शराब माफिया के खिलाफ बाढ़ थाना में शिकायत की है। घायल महिला का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जमीनी विवाद के लिए जनता दरबार का आयोजन
बाढ़। बाढ़ थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में जमीनी विवाद के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों लोग पहुंचे। जिसमें आधा दर्जन मामले का निष्पादन किया गया। कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ थाना में लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

About Post Author

You may have missed