खबरें फतुहा की : देशी शराब बरामद, सीएम नीतीश का जन्मदिन मना, शिक्षक ने 14वीं रैंक प्राप्त किया

तीस लीटर देशी शराब बरामद
फतुहा। मंगलवार को पटना के नदी थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के सिंचाई विभाग कार्यालय के पास स्थित तालाब के किनारे से तीस लीटर देशी शराब बरामद किया है। यह सभी शराब पाउच में पैक कर प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया था तथा धंधेबाज बोरे से शराब निकालकर बेचने का काम कर रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शराब को जब्त कर लिया। धंधेबाज पुलिस को तालाब की ओर आते देख भागने में सफल हो गया। इस बात की जानकारी एसएचओ धर्मेंद्र प्रसाद ने दी है।

सीएम नीतीश की जन्मदिन विकास दिवस के रुप में मनाया
फतुहा। मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मदिन विकास दिवस के रुप में मनाया। स्थानीय जदयू कार्यालय में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु व स्वस्थता की कामना की। इस मौके पर जदयू कार्यकतार्ओं में मुन्ना यादव, अनुरोध कुमार, ज्ञानचंद कुमार, अभय सिंह, सत्यपाल सिंह आजाद, विनय सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

हाईस्कूल के एक शिक्षक ने 14वीं रैंक प्राप्त किया
फतुहा। राज्य के सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए बीपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट में व्याख्याता के लिए फतुहा हाईस्कूल के एक शिक्षक ने 14वीं रैंक प्राप्त किया है। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अजय कुमार तिवारी ने फाउंडेशन विषय के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित व्याख्याता के लिए परीक्षा दिया था तथा लिखित परीक्षा के बाद फाउंडेशन व सामाजिक विज्ञान विषय के लिए साक्षात्कार भी दिया था। शिक्षक की इस सफलता पर वर्तमान प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र ने स्कूल परिवार के तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी है।

You may have missed