अफगानिस्तान : तालिबान सरकार का महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी, जिम और पार्क जाने पर लगा प्रतिबंध

काबुल। अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों का लगातार गला घोटा जा रहा है। बता दे की देश की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पिछले साल के अगस्त माह से काबुल में तालिबान की सरकार है और तब से ही यहां की महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वही महिलाओं की आजादी के खिलाफ एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं को लेकर एक हुक्म जारी की है। वहीं अब अफगानिस्तान में महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
तालिबान सरकार ने महिलाओं पर लगाया प्रतिबंध
तालिबान के एक साल से अधिक समय पहले सत्ता संभालने के बाद से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने का यह एक नया फरमान है। तालिबान ने इससे पहले देश में माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। महिलाओं को रोजगार के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रतिबंधित कर दिया है और महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया था। वही धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। वही बता दे की महिलाओं के पार्क में जाने पर भी पाबंदी है। महिलाओं के जिम और पार्क में जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो गया है। वही प्रवक्ता ने कहा की ज्यादातर मौकों पर हमने पुरुषों और महिलाओं, दोनों को एकसाथ कई पार्क में देखा है और दुर्भाग्य से उन्होंने हिजाब नहीं पहन रखा था। इसलिए हमें एक और निर्णय लेना पड़ा और हमने सभी पार्क और जिम को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया।

About Post Author

You may have missed