पश्चिम बंगाल में सुशासन और समृद्धि की हुई नयी सुबह: प्रभाकर मिश्र

  • पांचों राज्यों में दिखा भाजपा के प्रति जनता का भरोसा
  • असम में भाजपा के सुशासन पर जनता ने लगायी मुहर

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनावी नतीजे बताते हैं कि देश की जनता का भाजपा के प्रति अटूट भरोसा और पीएम मोदी के प्रति अथाह प्रेम और विश्वास है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया, इसके लिए पश्चिम बंगाल की समस्त जनता को आभार और बहुत-बहुत अभिनंदन। पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सुशासन और समृद्धि की नयी सुबह हुई है। वहां की जनता ने टीएमसी के जंगल राज के खिलाफ भाजपा को जनादेश दिया है। भाजपा की सरकार बंगाल में विकास की गाथा लिखेगी। लोगों को भय और आतंक से मुक्ति मिलेगी। श्री मिश्र ने कहा पश्चिम बंगाल की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को जनादेश दिया है, भाजपा सरकार उस विश्वास पर खरा उतरेगी। पश्चिम बंगाल तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने हैट्रिक लगायी है। यह असम की जनता का सरकार के सुशासन पर विश्वास की मुहर है। जनता के साथ विश्वास और भरोसे का यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। पुडुचेरी में भी जनता ने एनडीए सरकार पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। केरल और तमिलनाडु में भी कमल मुस्कुराता दिख रहा है। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति देश की जनता का अटूट विश्वास और आत्मीयता को दर्शाता है।

You may have missed