पुनपुन लोहा की जगह नया पुल का होगा निर्माण : केशर प्रसाद

  • लोक शिकायत निवारण द्वारा सूचना के आधार पर 14 करोड़, 77 लाख, 57 हजार की लागत से बनेगा नया पुल

फतुहा। शहर के ऐतिहासिक लोहा पुल जो पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था उसके जगह पर नया पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में पार्षद केशर प्रसाद ने पुनपुन लोहा पुल निर्माण हेतु लोक शिकायत निवारण विभाग सहित राज्यपाल तक बीते 22 मार्च को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें 28 जून को दोपहर 12 बजे सुनवाई में पार्षद केशर प्रसाद और टीम सोशल सर्विस से अनिल राज शामिल हुए। इस संबंध में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐतिहासिक क्षतिग्रस्त पुनपुन लोहा पुल पर नया पुल निर्माण हेतु 14 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपए की प्राक्कलित राशि स्वीकृत हो गई है। संभवत: पुल निर्माण कार्य फरवरी 2023 से पूर्व शुरू हो जाएगा। वहीं पुल निर्माण कार्य होने का रास्ता साफ होने से धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा, महेंद्र पासवान, राजन पासवान (टीम सोशल सर्विस), सुधीर पासवान, रामयतन यादव, अनिल कुमार साह, गणेश कुमार सिंह, दिवाकर पासवान, संजय पासवान, रणधीर कुमार, प्रदीप आर्यन, भीम साह, शत्रुध्न कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, मुंद्रिका प्रसाद सिंह, विवेक मोदनवाल, अनिल चंद्रवंशी, अखिलेश कुमार तिवारी, बबलू साह, दिलीप कुमार साह, सत्येंद्र पासवान, मुन्ना कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर किया है और इस सुखद समाचार से पूरे फतुहा वासियों में हर्ष का माहौल है।

About Post Author

You may have missed