नरेन्द्र सिंह की समाजवादी नेता के तौर पर बिहार में अलग पहचान थी : कांग्रेस

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डॉ. झा ने कहा कि नरेंद्र बाबू 1970 से ही सक्रिय राजनीति में रहे और समाजवादी नेता के तौर पर उनकी बिहार में अलग पहचान थी। नरेन्द्र सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। ये छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी तथा वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
नरेन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पांडेय, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, आनंद शंकर, कुमार आशीष, अमित कुमार टुन्ना, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, गुंजन पटेल, ललन यादव, मृणाल अनामय आदि शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed