फिर चर्चा में आया मुजफ्फरपुर जेल,महिला कैदी ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुजफ्फरपुर केंद्रीय जेल में महिला कैदियों का यौन उत्पीड़न, पीएम को लिखा पत्र…

पटना।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल की एक महिला कैदी ने जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह व् अन्य पुलिसकर्मियों पर उसका (महिला कैदी) और उसकी बेटी का यौन शोषण का आरोप लगाया है।

एक महिला कैदी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था ‘ जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। पदाधिकारियों व अन्य बंदी के साथ संबंध नहीं बनाने पर महिला बंदी पर अत्याचार किया जाता है।

पत्र में तीन महिला सिपाहियों के नाम का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ये ही दबाव डालती हैं। चार मार्च को इसमें से ही एक महिला सिपाही ने उसकी बेटी को जेल के पदाधिकारी के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई।

इस खबर के बाद प्रशासन ने जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की है। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस) ललिता सिंह की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई है। उनके अलावा टीम में मुशहरी ग्रामीण की सीडीपीओ मंजू कुमारी, महिला विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो. गौस अली, वरीय उपसमाहर्ता प्रतिभा सिन्हा व महिला हेल्पलाइन की परामर्शी पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के अलावा महिला बंदी ने महिला आयोग, मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य सचिव व जेल आइजी को भी पत्र भेजे हैं।

About Post Author

You may have missed