मुंगेर लोकसभा: क्या राजपूत वोटरों का ध्रुवीकरण होने से रोक पाएगी महागठबंधन?

बाढ़। मुंगेर लोकसभा में प्रचार  व संपर्क अभियान में काफी तेजी आ गई है। इस हॉट सीट पर जहां एक ओर बिहार सरकार में मंत्री  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह  ताल ठोक रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी व मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजनीति में कदम रख किस्मत आजमा रही हैं। दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर खूब हमलावर दिख रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर खुले मंच से ताबड़तोड़ जारी है। साथ ही दोनों प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मुंगेर लोकसभा में ललन सिंह की ओर से जदयू एमएलसी व प्रवक्ता नीरज सिंह और भाजपा विधायक  ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने  कमान संभाल रखा है तो वहीं दूसरी ओर नीलम देवी की ओर से  मुंगेर लोकसभा के स्थानीय नेता  कमान संभाले हुए हैं।

मुंगेर लोकसभा में दिलचस्प बात यह है कि एक ओर जेल में बंद राजद नेता विजय कृष्ण महागठबंधन को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके पुत्र चाणक्य ललन सिंह के समर्थन में खड़े हो गए हैं। जिससे राजपूत वोट बिखरना तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि जब से ललन सिंह के पक्ष में विजय कृष्ण के पुत्र चाणक्य  एनडीए के पक्ष में खड़ा नजर आने लगे हैं। उसे पूरे क्षेत्र में  चर्चा का माहौल गर्म है। सूत्र बताते हैं कि जेल में बंद विजय कृष्ण ने  चार लाइन की अपील अपने  पार्टी के करीबी नेता के पास  भेजा है और  उन्होंने राजपूत वोटरों से  महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में रहने की बात  कही है।

खैर, इन दिनों  मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ललन सिंह के लिए प्रचार अभियान इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही है। सड़कों पर नीतीश-मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं बिरोध में शहाबुदीन और राजबलभ मुर्दाबाद के नारे भी गूंज रहे हैं। जदयू नेताओं अथमलमगोला में महाराणा प्रताप के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रूपस, मलाही, दक्षिणी चक सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। दूसरी तरफ बिधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अथमलगोला , मलाही के साथ टाल के इलाकों में जन सम्पर्क चलाया। कोर्ट रोड में ज्ञानू और नीरज ने NDA के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान युवा उपाध्यक्ष मनीष सिंह, संजीव सिंह, शम्भू सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.सियाराम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed