पटना में लड़के का धर्म पूछ मुस्लिम युवकों ने की पिटाई; विडियो सोशल मीडियो पर वायरल, जाने क्या है पूरा मामला

पटना। राजधानी पटना में एक हिंदू लड़के की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वही यह घटना अशोक राजपथ पर स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉल के सामने पटना मार्केट की है। वही यहां कुछ युवकों ने उस लड़के की पिटाई इसलिए कर दी, क्योंकि उसके बाइक पर एक मुस्लिम लड़की बैठी थी। लड़की उस लड़के की क्लासमेट है। मिली जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाले मुस्लिम समुदाय से है। वही इस दौरान आरोपियों ने लड़के के साथ गाली-गलौज की और उसके धर्म को लेकर अपशब्द भी कहे। साथ ही उसे डराया और धमकाया भी गया। वहीं इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही यह वायरल वीडियो 15 मई के रात की बताई जा रही है। हालांकि, पीड़ित लड़के और लड़की की पहचान नहीं हो पाई है और न ही पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। हालांकि, पटना पुलिस ने अपने सोशल मीडियो के माध्यम से कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

वही वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर गांधी मैदान की ओर जा रहा होता है। बाइक पर उसके पीछे बुर्का पहने एक लड़की बैठी है। तभी लड़कों का एक ग्रुप बाइक सवार को रोक लेते हैं। वही इस दौरान एक शख्स लड़की और लड़के दोनों का धर्म पूछता है। वही इसके बाद लड़के को पटना मार्केट की गली में ले जाते हैं। मोबाइल से वीडियो बना रहा युवक लड़की से कहता है- आपको शर्म नहीं आ रही है। लड़की से धर्म का नाम लेते हुए कहते हैं कि आप क्या कर रही हैं? आपको पता है? इसके बाद युवती को वहां से भगा देते हैं। फिर युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। वही इस दौरान लड़के को पिटता देख कुछ लोग बचाने आए तो लड़कों ने उनकी भी नहीं सुनी। उन्हें वहां से जाने को कह दिया। वही वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीम पीड़ित युवक की खोज में जुट गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ पटना पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed