मुसहर समाज के लिए काम नहीं कर रहे थे मांझी, श्रवण कुमार बोले- गरीबों को सहारा नही देती भाजपा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के नेता जीतन राम मांझी भाजपा नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वही इस मुलाकात से पहले बयानबाजी देखने को मिल रही है। वही इस पर जदयू ने जुबानी हमला बोला है। बता दे की जदयू के वरिष्ठ नेता व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हर इंसान और पार्टी को किसी से मिलने की छुट है। लेकिन, उनका सम्मान कही और नहीं मिलने वाला है। वे घूम-फिर कर वापस लौटेंगे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की JDU में ही उनको सम्मान मिलेगा। किसी से मिले। उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। वे घूम फिरकर यहीं आयेंगे। उन्हें BJP का सहारा नही है। उन्होंने कहा की गरीबों को सहारा भाजपा नही देता। भाजपा विजय माल्या, अडाणी और अंबानी के लिए काम करती है। उन्होंने कहा की भारत सरकार गरीबों के लिए मकान बनाने के लिए पैसा नहीं दे रही है। वर्ष 2023-24 में गरीबों के लिए मकान का लक्ष्य नहीं दे रहा है। अडाणी और अंबानी का खजाना बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में गरीब त्रस्त है। गरीबों को सताने और हक मारी का काम दिल्ली की सरकार कर रही है। और उन्हीं से वे मिलने जा रहें है। वे बाद में समझेगें की क्या करने जा रहें है।
समाज के लिए काम नहीं कर रहे थे मांझी : श्रवण कुमार
बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वे स्वतंत्र है। जहां जाए। पहले वे हमारे साथ थे। काम कर रहें थे। लेकिन, वे किसी से मिले। किसी से गठबंधन करे। किसी में विलय करें। उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा। उनके जाने से मुसहर वोट बैंक बिगड़ने के सवाल पर वे कहते है कि जीतन राम मांझी किसी मुसहर के बेटे को टिकट नही दे रहें थे। वे अपने लिए काम कर रहें है। अपने परिवार के लिए काम कर रहें है। सोसाइटी के लिए नहीं काम कर रहें है। मुसहर समाज को भी यह पता है। वे बोल चाल की भाषा में बोलते जरूर थे। लेकिन, अपने परिवार के लिए करते थे।

About Post Author

You may have missed