October 18, 2026

झारखंड के सेल्स टैक्स कमिश्नर की मां की पटना में हत्या; लूटपाट में हुई वारदात, दो युवक सीसीटीवी में दिखे

पटना। राजधानी पटना में झारखंड के सेल्स टैक्स कमिश्नर भीम प्रसाद की मां की लूटपाट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। वो घर में अकेली ही रहती थीं। सोमवार रात से मंगलवार सुबह के बीच उनकी हत्या हुई है। सुबह जब काम करने वाली पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कोई बार आवाज दी। बेल बजाई, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर बेड पर शव पड़ा हुआ था। मामला बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के दुजरा गांधी मूर्ति के पास का है। घर के अंदर बेड पर बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला की पहचान ललिता देवी (80) के रूप में की गई है। शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। ललिता देवी की पोतियों ने बताया कि लूटपाट के दौरान गला दबाकर हत्या की गई है। पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को भी काट दिए गए। हालांकि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में रात 12. 34 बजे दो लोगों को मकान से बैग लेकर निकलते देखा गया है। ललिता देवी का बेटा भीम प्रसाद रांची में सेल्स टैक्स कमिश्नर के पद पर पोस्टेड हैं। वो पटना में अकेली रहती थीं और आसपास में संबंधी भी रहते हैं। पुलिस ने बेटे को घटना की जानकारी दे दी है।

You may have missed