सहरसा में प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव

सहरसा। बिहार के सहरसा में 36 साल की एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या कर उसके शव को घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया गया। घटना बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के प्रसबन्नी वार्ड नम्बर -15 की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान दुरो देवी के रूप में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतिका का पति कई सालों से बाहर रहकर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि बीते देर रात महिला को एक फोन आया, जिसके बाद महिला अपने घर से निकल गई।

वही सुबह जब लोगों ने खोजबीन की तो उसका शव घर के कुछ दूरी पर ही खेत मे पाया गया। अब इस घटना को लेकर तरहतरह की बातें सामने आ रही है। कोई इसे प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या बता रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी ओपीध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About Post Author

You may have missed