November 30, 2023

PATNA : मसौढ़ी में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार, मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप

पटना। राजधानी से सटे मसौढ़ी के कराय गांव से मस्जिद के इमाम पर बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही यह पूरा मामला बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। वही पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची मस्जिद के समीप से गुजर रही थी। वही इस दौरान इमाम उसे मस्जिद के अंदर ले गया और उसके साथ गलत नियत से छेड़खानी की। किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने ऊपर बीती बात सुनाई। वही इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों के साथ ग्रामीण भड़क गए और मस्जिद के बाहर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। वही पीडित बच्ची के परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

About Post Author

You may have missed