कुशवाहा की मंशा पर CM का पूर्ण विराम : कोई नया डिप्टी CM नहीं, नीतीश ने कहा- सिर्फ राजद व कांग्रेस कोटे से बनेंगे मंत्री

  • जदयू कोटे से कोई नहीं बनेगा मंत्री : नीतीश कुमार

पटना। बिहार में 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार होना हैं। वही JDU संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में चर्चा चल रही कि वे डिप्टी CM बनेंगे। डिप्टी CM बनाये जाने की चर्चा को कुशवाहा न तो खारिज कर रहे थे और न स्वीकार। मंगलवार को JDU के वरिष्ठ नेता ने यह कहकर राजनीति को गरमा दिया था कि डिप्टी CM बनने की चर्चा से खुशी हो रही है। साथ ही यह भी कहा था की मै कोई सन्यासी नही हूं, न किसी मठ में बैठा हूं। अब इसके बाद CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने नेता उपेन्द्र कुशवाहा की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।
नीतीश ने कुशवाहा की मंशा पर फेरा पानी
बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी में बड़ा बयान दिया है। वही उन्होंने उन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। जिसमें कहा गया है कि उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी CM बनाया जा रहा। नीतीश कुमार ने इस चर्चा को फालतू बात करार दिया है। वही उन्होंने कहा कि पता नहीं, कहां से ये सब चीजें दिमाग में आती हैं। वही CM नीतीश ने इशारा जरूर किया कि खरमास बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार तो होगा ही। वही उन्होंने कहा की RJD कोटा से जो हटे हैं, उनकी जगह किसी को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के भी लोग हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा। वही नीतीश कुमार ने इशारों में उपेंद्र कुशवाहा की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। वही उन्होंने कहा कि मुझे तो समझ में नहीं आ रहा है कि ये बात कहां से उठी है? BJP वाले जब साथ में थे, तब उनके दो उप मुख्यमंत्री थे। बता दें की मंगलवार को जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा कि मै कोई सन्यासी नही हूं, न किसी मठ में बैठा हूं। मुझे उप मुख्यमंत्री बनने जाने की चर्चा सुन कर अच्छा लग रहा है। मैं अपनी ओर से उप मुख्यमंत्री बनने के लिए न तो आकांक्षी हूं और न ही परेशान। वही इस विषय पर निर्णय लेना CM नीतीश कुमार का काम है। वे ही निर्णय लेंगे। वही आगे कुशवाहा ने कहा कि हम अपनी ओर से मंत्री या उप मुख्यमंत्री का कोई डिमांड नहीं रख रहे हैं। इन विषयों पर निर्णय लेना मुख्यमंत्री का काम है। यदि सरकार का विस्तार होना है, मंत्रिमंडल में किसे लाना है और नहीं लाना है यह भी फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे। इन बातों पर बहुत चर्चा हो इसकी भी जरूरत नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं उप मुख्यमंत्री बनने के लिए परेशान हूं। फिलहाल में संगठन का काम कर रहा हूं।

About Post Author

You may have missed