मुजफ्फरपुर में भीड़ किया इंसाफ, रेप के आरोपी को जमकर पीटा, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में भीड़ ने रेप के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पहले आरोपी के हाथ-पैर को बांधा गया, फिर उसकी धुनाई की गई। उस पर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जाता है कि नाबालिग को लालच देकर खेत में लेकर गया था। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली थी। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी रवि कुमार ने 26 जनवरी को ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पीड़िता से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को 27 जनवरी को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। फिर रस्सी से हाथ-पैर बांध कर पीटा। इधर, पीड़िता को SKMCH में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू हो चुकी थी भीड़

अब, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो शेयर किया जा रहा है। उसमें सिर्फ रस्सी से बंधे होने का दिख रहा है, लेकिन उसकी स्थिति देखकर और पुलिस के बयान से पता लगा कि आरोपी की भीड़ ने जमकर पिटाई की थी। मौके पर पहुंचे अहियापुर के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भीड़ इतनी बेकाबू थी कि आरोपी के साथ कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ की चुंगल से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर जेल भेज दिया गया।

बच्ची की हालत गंभीर

इधर, बच्ची के परिजन ने बताया कि उसकी हालत अभी ठीक नहीं हुई है। रह-रहकर पेट में दर्द हो रहा है। बच्ची अभी SKMCH में भर्ती है। परिजन का कहना है कि जब बच्ची में खेत में अचेत हालत में मिली थी तो उस समय उसकी हालत बहुत खराब थी। वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रही है। इलाज होने के बाद उसे होश आया। तब उसने घटना की जानकारी और आरोपी का नाम बताया था। अहियापुर थाने की दारोगा प्रियंका कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। इसी आधार पर FIR दर्ज हुई। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कवायद की जा रही है।

About Post Author

You may have missed