PATNA : विधायकों की टीम ने किया जीएन पुस्तकालय सह संग्रहालय का निरीक्षण, दुर्लभ वस्तुओं के बारे में ली जानकारियां

दुल्हिन बाजार। पटना के दुल्हिन बाजार प्रखड क्षेत्र के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण सिंह सार्वजनिक पुस्तकालय सह संग्रहालय पहुंचकर 11 विधायकों की टीम ने निरीक्षण व भ्रमण कर दुर्लभ वस्तुओं के बारे में जानकारियां प्राप्त किया।


शुक्रवार को बिहार विधानसभा पुस्तकालय समिति के सभापति सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में 11 विधायकों की टीम दुल्हिन बाजार प्रखंड के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण सिंह सार्वजनिक पुस्तकालय सह संग्रहालय पहुंची। जहां टीम में मौजूद विधायकों ने पुस्तकालय सह संग्रहालय का भ्रमण व निरीक्षण के बाद संस्था में मौजूद दुर्लभ व अति प्राचीन पाण्डुलिपियों, पुस्तकों, सिक्कों, मूर्तियों सहित अन्य वस्तुओं की विस्तृत जानकारियां प्राप्त किया, साथ ही संस्थान की स्थापना, संचालन व सदस्यों के बारे में जानकारियां लिया।
इस दौरान विधायकों ने दुर्लभ व अति प्राचीन पुस्तको व वस्तुओं को देख पुस्तकालय के सचिव ध्रुपद नारायण सिंह को सराहा। वहीं पुस्तकालय के विकास के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए टीम के सदस्यों ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष व संबंधित विभाग के कार्यालयों में प्रतिवेदन देने का आश्वासन दिया।
मौके पर बिहार विधानसभा के पुस्तकालय समिति के सभापति सुदामा प्रसाद, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, विनय कुमार, राजवंशी महतो, संगीता सिंह के अलावा पुस्तकालय सचिव ध्रुपद नारायण सिंह, अशोक शर्मा, मुकेशधारी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed