September 23, 2026

मुजफ्फरपुर में कई दिनों से लापता युवती का तालाब में तैरता मिला शव, इलाके में मची सनसनी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघरा रामपुर साह से कई दिनों तक गायब हुई युवती का शव मंगलवार को मिला। बताया जा रहा कि घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दीघरा पट्टी में एक पोखर में उसका शव बरामद हुआ। मृत युवती की पहचान आसमा खातून (21) के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद को शव को तालाब से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वही इस पूरे मामले पर कन्हौली विष्णु दत्त पंचायत के सरपंच चंदन कुमार ने बताया कि 4 दिन पूर्व खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गई थी युवती काफी खोजबीन के बाद भी यूबती का कोई पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद आज अहले सुबह लोगों ने गांव के ही एक तालाब में युवती का शव देखा। जिसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई, सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवती का पैर फिसलने से तालाब में डूबने से मौत हुई है।

You may have missed