सम्राट चौधरी के आगमन की तैयारी को लेकर पालीगंज में BJP कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

पटना,पालीगंज। स्थानीय बाजार स्थित जयप्रकाश आश्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के आगमन के तैयारी को लेकर बैठक किया। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आगामी 27 जून को बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के आगमन होने जा रही है। जिसके दौरान सम्राट चौधरी आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर पालीगंज बाजार स्थित जयप्रकाश आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। वही इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। वही इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा को पूर्ण समर्थन प्राप्त होगी। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नीतीश सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंक दिया है। वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधेश्वर शर्मा, रविंद्र रंजन, योगेंद्र शर्मा, अशोक वर्मा, पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी, शिवेंद्र धारी, मंटू शर्मा, आशुतोष कुमार, नीरज तिवारी, कमलेशकांत चौधरी, रवि कुमार, दिव्या गुंजन, गुड़िया तिवारी, मंडल अध्यक्ष नारायण कुमार, जीत कुमार, रघुवेंद्र शाही, संदीप गुप्ता, अभिमन्यु कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, बंशीधर शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, मनोज कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

About Post Author

You may have missed