September 19, 2026

शहीद जुब्बा साहनी की कुर्बानी को राष्ट्र सदैव याद रखेगा : उपमुख्यमंत्री

पटना। शहीद जुब्बा साहनी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित राजकीय समारोह में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद जुब्बा साहनी को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधायक विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी माल्यार्पण कर शहीद जुब्बा साहनी को के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You may have missed