पूर्णिया : संदिग्ध अवस्था में नवविवाहित का शव बरामद, मायके वालों ने पिता समेत ससुराल के अन्य लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सौतारी टोला में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वही मृत महिला की पहचान सहरसा जिला निवासी प्रकाश चौधरी की बेटी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। वही पत्नी के मौत के बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतक महिला के घर वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप उसके पति व ससुराल वालों पर लगाया है। वही मृतक महिला के पिता का आरोप है कि दहेज कि लिए उसकी हत्या कर दी गई है। 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक सोनी कुमारी के पिता प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्हें 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उसके ससुराल वालों ने फोन कर बेटी की मौत होने की जानकारी दी। बेटी की मृत्यु की सूचना पाकर वो ससुराल पहुंचे। मृतक की परिजनों का कहना है कि बेटी के गले में फंदा बंधा हुआ था और उसकी लाश कमरे में पड़ी थी। वही ससुराल के सभी लोग फरार थे। सिर्फ सास मौजूद थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पिता ने बताया कि 4 महीने पहले ही सौतारी टोला निवासी संतोष भगत के पुत्र राजेश भगत के साथ बेटी की शादी हुई थी। उसके बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। लेकिन विवाह के कुछ दिनों के बाद से ही सोनी के ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। लगातार बेटी पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था।

About Post Author

You may have missed