September 22, 2026

PATNA : प्यार में असफल रहने पर शादीशुदा प्रेमी जोड़ो ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आरा के थे दोनों रहने वाले

युवक मृतक दीपक व युवती मृतक निशा का फ़ाइल फोटो।

फतुहा (संजय भूषण)। पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास मंगलवार की अहले सुबह पांच बजे के करीब स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास एक शादीशुदा प्रेमी जोड़ा ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों जगदीशपुर (आरा) के रहने वाले थे। प्रेमिका की शादी 3 माह पहले ही हुई थी। जबकि पे्रमी का भी शादी दो वर्ष पूर्व दूसरी लड़की के साथ हुई थी। जब प्यार सफल नहीं हुआ तो दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार को अहले सुबह पांच बजे के करीब स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास आरा से फतुहा पहुंचे प्रेमी युगल ने डाउन ट्रैक पर आ रही पावर पाइलट (सिर्फ इंजन) के सामने एक साथ छलांग लगा दी। इस घटना में युवती की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना को देख आसपास तथा मार्निंग वॉक के लिए निकले लोग तत्काल रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा युवती के शव को कब्जे में लेते हुए जख्मी युवक को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई। घटनास्थल से रेल पुलिस ने युवक का आधार कार्ड व एक बटन वाली मोबाइल फोन बरामद किया है।
फोन व आधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान जगदीशपुर आरा के अगियावं थाना क्षेत्र के करमनिया गांव निवासी 19 वर्षीया निशा कुमारी व दीपक कुमार के रुप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। निशा कुमारी का इसी वर्ष मई महीने में दूसरी जगह शादी हुई थी। दीपक का भी शादी दो वर्ष पूर्व दूसरी लड़की के साथ हुई थी तथा कुछ ही दिनों बाद वह अपने पहले बच्चे का बाप बनने वाला था।
फतुहा पहुंचे परिजन हालांकि इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे लेकिन परिजनों ने इतनी जरुर बताया कि दोनों बीते सोमवार को सुबह नौ बजे से अपने गांव से लापता हो गए थे। दोनों फतुहा कैसे आए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बीते रात दोनों फतुहा स्टेशन परिसर में घुमते देखे गए थे। आशंका जताई जाती है कि दोनों की शादी अलग अलग हो जाने से अवसाद में आ गए होंगे और प्रेम सफल न होने पर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। रेल थाना प्रभारी भरत राम ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may have missed