चुनावी सर्वे पर मांझी ने खड़े किए सवाल, बोले- हम 33 नहीं बल्कि 40 सीट जीतेंगे

पटना। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होना हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार का अभियान आज शाम को थम जाएगा। वही बिहार के प्रथम चरण को लेकर कई सोशल मीडिया साइट्स और न्यूज़ एजेंसी लोगों के ओपिनियन को आधार बनाकर चुनावी सर्वे कर रहे हैं। इस सर्वे में बिहार में इंडिया और एनडीए गठबंधन में कांटे की टक्कर होने की संभावनाएं हैं। वहीं जहां तक सर्वे के रिजल्ट की बात करें तो बिहार के 40 सीटों पर विभिन्न न्यूज एजेंसी के सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन 33 तथा इंडिया गठबंधन 7 सीटों चुनाव जीत रहा है। इसी कड़ी में गया लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सर्वे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल के साथ है और हम लोग यहां 33 नहीं बल्कि 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि सर्वे में 33 सीट एनडीए को जो दिखाया जा रहा है इसको मैं सही नहीं मानता। बिहार में सभी 40 सीटें हमलोग जीतेंगे। 2019 में भी हमलोगों को कम सीटें सर्वे में दिखाई जा रही थीं, लेकिन एनडीए को असली नतीजों मे 39 सीटें आईं थीं। जीतनराम मांझी ने कहा कि वोट प्रतिशत भी बहुत अधिक रहेगा। घंमडिया गठबंधन रेस में नहीं है। वह लोग आपस में लड़ रहे हैं। वायनाड में राहुल के खिलाफ वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम उम्मीदवार कौन हो उनको इसकी ही चिंता है। हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा। 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गया में मैं नहीं जानता चुनाव लड़ रही है और जनता की बड़ी जीत होगी। लोकसभा की सभी 543 सीटों पर सर्वे किया है। सर्वे में एनडीए को बिहार में 33 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। उसमें चिराग पासवानसभी पांच सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं 40 सीटों में से सात सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे की टक्कर होगी।

About Post Author

You may have missed