जीतन राम मांझी ने पदयात्रियों के साथ की राष्ट्रपति से मुलाकात, कहा- दशरथ मांझी को मिले भारत रत्न

पटना। बिहार के गया के गहलौर गांव से शुरू हुई पदयात्रा नई दिल्ली पहुंच गई है। हम के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई में पदयात्रियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वही उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की है। वही पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 5 फरवरी से दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उनके गाव गहलौर से पदयात्रा शुरू किया था। एक अप्रैल को सैकड़ों पदयात्री दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंच गए। वही इसके साथ पदयात्रियों के साथ वो राष्ट्रपति भवन पहुंचे। रास्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर 56 दिनों तक की गई करीब 1200 किमी की यात्रा का जिक्र किया। यह पदयात्रा पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की समाधि स्थल गेहलौर से शुरू हुआ था। बता दे की पूरी पदयात्रा सड़क मार्ग से होते हुए नई दिल्ली के जंतर मंतर तक 1 अप्रैल को पहुंचा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा के कर्म त्याग विरता और धैर्य को देखते हुए पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी को भारत का सर्वोच नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

About Post Author

You may have missed