गांव-गरीब के बीच पहुंच मांझी का संदेश पहुंचाएंगे HAM कार्यकर्ता

पटना। हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी के निर्देश पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी कार्यकर्ता संगठन विस्तार के लिए तत्पर हैं। इसको लेकर हम के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में प्रदेश सचिव की बैठक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने कहा कि सरकार में हमारी पार्टी की अहम भूमिका है। कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मजबूती में दिन-रात कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से मिले और जनता की समस्याओं को दूर करें। पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात निश्चित तौर पर पदाधिकारी सुनेंगे और समस्याओं का समाधान भी करेंगे। यदि कार्यकर्ताओं की अनदेखी पदाधिकारियों द्वारा होती है तो उसे पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व टिकारी से विधायक डॉ अनिल कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक संगठन की मजबूती को लेकर बुलाई गई थी। पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी नेतृत्व जीतन राम मांझी काफी गंभीर हैं। अब पार्टी संगठन में काम नहीं करने वाले लोगों की जगह पार्टी पुराने और नए लोगों को संगठन की जवाबदेही देगी।
वहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा ने कहा कि पार्टी में हर सभी को बराबर का सम्मान है। पार्टी की मजबूती तभी संभव होगी, जब हम एक-एक कार्यकर्ता जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक हम पार्टी से लोगों को जोड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में जनहित में लिए गए 34 निर्णयों को लागू कराना हमारी पार्टी के एजेंडे में है। उन 34 निर्णय को जब हम जनता के बीच लेकर जाएंगे, निश्चित तौर पर आने वाला समय में सरकार हमारी होगी।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, साधना देवी, चंद्रभूषण प्रसाद सिंह, एम एस हैदर राईन, रामविलास प्रसाद, रमेश प्रसाद सिंह उर्फ राणा, महेंद्र सदा, ईं मो. सैफुद्दीन, अनिल कुमार, आशा किरण, देवमुनि सिंह कुशवाहा मौजूद थे।
पार्टी प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर जिलों में संगठन के कार्य प्रगति को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अगली बैठक जल्द ही जिला संगठन प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ होगी। जिसकी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

About Post Author

You may have missed