शराबी बस चालक को पत्नी ने भेजवाया जेल

मनेर। शुक्रवार को मनेर थाना परिसर में अजब गजब स्थित उत्पन्न हो गयी। जब एक पत्नी ने नगर बस सेवा चालक पति की कॉलर पकड़ जबरदस्ती खींचते हुए मनेर थाना लेकर पहुंची। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मनेर थाना परिसर में जुट गई। थाना पहुंची शेरपुर बगही निवासी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसकी शादी झारखण्ड के बोकारो निवासी रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के वक्त से ही वह काफी ज्यादा शराब पीता था। जिसे ससुराल और आस पड़ोस के लोग परेशान हो गए थे। जिसके बाद पति के साथ अपने मायके मनेर शेरपुर आकर रहने लगी। उसके बाद पति नगर बस सेवा में ड्राइवर का काम करने लगा। बावजूद पति की शराब की लत नहीं छूटी। शराब पीने के बाद हर रोज मारपीट और गाली गलौज करने लगा। थक हार आजिज होकर किसी तरह आज उसी नगर बस पर बैठाकर यहां पहुंची हूं। पुलिस को देखकर पारो और देवदास के तरह शराबी पति पत्नी के सामने गुहार लगता रहा कि आरती मुझसे गलती हो गयी, हमे माफी देइ देओ। अब शराब नही पिऊँगा। थाना में मौजूद थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने शराबी पति की जांच कर हाजत में बंद कर दी। वहीं पत्नी ने शराबी पति के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में देकर कारवाई की गुहार लगाई है।

About Post Author

You may have missed