October 18, 2026

TMC सांसद को बात रखने का मौका नहीं दिया गया, महुआ मोइत्रा की सदस्यता जाने पर जदयू नेता का बड़ा बयान

पटना। ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया, ये कहीं से उचित नहीं है। वही इस दौरान उन्होंने BJP को वासिंग पाउडर बताया। दरअसल, आज ललन सिंह पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। वे TMC की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा पर हुई कार्रवाई के खिलाफ दिखे। वही इस दौरान उन्होंने नवाब मल्लिक को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भाजपा के साथ चले गए उनके सारे पाप धुल गए। ऐसा ही अवधारणा अब देशभर में बनने लगी है। हम लोगों ने देखा है कि जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं अगर वह भाजपा के साथ चले जाते हैं तो मोदी वाशिंग मशीन में साफ हो जाते हैं। बता दें कि TMC नेता महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ का आरोप है। ‘कैश फॉर क्वेरी’ यानि पैसे लेकर सवाल पूछने का मामला है। सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से रुपए लेकर गौतम अदानी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए सदन में सवाल पूछा। वही इसी मामले में आरोप साबित होने के बाद इनकी सदस्या रद्द कर दी गई है।

You may have missed