September 1, 2026

महाराष्ट्र में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाई : अरुण 

पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के खुशी में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा समर्थकों द्वारा जश्न मनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर अनैतिक ढंग से सरकार बनाने का काम किया है। लोकतंत्र की हत्या पर भाजपा का जश्न निंदनीय है।
श्री यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सत्ता के लिए लोकतंत्र और संविधान को लहूलुहान करने का काम किया है। भाजपा जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग और खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने का काम कर रही है। यह देश की जनता, लोकतंत्र और संविधान का मज़ाक है। भाजपा के इस घिनौनी राजनीति से जनता का लोकतंत्र से धीरे-धीरे विश्वास उठते जा रहा है। जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

You may have missed