सहरसा में गैस एजेंसी के वेंडर से 32 हजार की लूट, विरोध करने पर पैर में मारी गोली

सहरसा। बिहार में अपराधिक घटनाए चरम पर है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाए को अंजाम देदे रहे है। हालांकि। बिहार पुलिस इसे रोकथाम के लिए हर संभव प्रायस कर रही है। इसी कड़ी में आज सहरसा के सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिंदाबाद के समीप 3 की संख्या में नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े राजा इंडियन गैस एजेंसी के वेंडर से 32 हजार रुपए लूट लिए। वही इस दौरान वेंडर के विरोध करने पर उसके पैर में बदमाशों ने गोली भी मार दी। पैर में गोली लगने के बाद वेंडर जमीन पर गिर पड़ा। वही अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी व जख्मी को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया। सदर अस्पताल सहरसा में घायल वेंडर का इलाज चल रहा है। जख्मी का नाम कारी यादव है और वह धमसेना गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। वही इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि 32 हजार लूट के दौरान गैस एजेंसी वेंडर के पैर में गोली मारी गई है।

About Post Author

You may have missed