लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट,सीता माता का भव्य मंदिर बनाने का वादा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया।लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने डाक्यूमेंट जारी करते हुए सीता मैया का भव्य मंदिर बनाने का वादा किया। विजन डाक्यूमेंट पेश करने से पहले उन्होंने अपनी मां का आर्शीवाद लिया। मीडिया के सामने विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए बिहार में युवाओं से जुड़ा मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बिहार में रोजगार और बिहार से हो रहे पलायन की बात कही। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंन कहा कि सरकार में आने पर युवाओं के लिए बनेगा रोजगार पोर्टल। इससे पहले बीते सोमवार को लोजपा प्रमख चिराग पासवान ने कहा कि हमें किसी की ‘B टीम’ बनने की जरूरत नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी अपनी विचारधारा के साथ चुनाव लड़ रही है। जो लोग डरते हैं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) वो भ्रम फैला रहे हैं। मैं उनको बता दूं हम जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। चिराग ने इससे पहले ट्वीट बताया था कि बिहार के नवनिर्माण के लिए उनकी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। ट्वीट में चिराग ने असम्भवनीतीश के हैशटैग करते हुए लिखा कि 4 लाख बिहारवासीयों के सुझाव से #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। बिहार के नवनिर्माण के लिए तैयार डॉक्यूमेंट आगामी 21 तारीख़ को जनता के बीच रखा जाएगा। विज़न डॉक्यूमेंट को पढ़ें और उसी के आधार पर लोजपा के हर प्रत्याशी को आशीर्वाद दें।

केंद्र की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताते हैं नीतीश

 

इससे पहले चिराग ने अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। एनडीए से गठबंधन तोड़ चुके चिराग ने इस दौरान कहा कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताते हैं। उन्होंने पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया और अब उनके साथ खड़े हैं। चिराग ने कहा कि अगर नीतीश जीतते हैं तो फिर बिहार हार जाएगा।

विजन डॉक्यूमेंट में हर मुद्दे को किया गया शामिल

 

चिराग पासवान ने इस मौके पर बोला कि मैं सकारात्म राजनीति करना चाहता हूं। मैं युवा हूं और दुनिया घूमा हूं, ऐसे में हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट में हर मुद्दे को शामिल किया है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि अब तक तो बिजली पहुंच जानी चाहिए थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री इसका वादा कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि तीन दशक से केवल विकास की बातें हो रही हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री भी जातीय राजनीति को बढ़ावा देते हैं।

 

विजन डॉक्यूमेंट में ये बातें की गईं शामिल

 

बिहार में बड़े लेवल पर मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा, जिससे राज्य के युवा पढ़ने के लिए बाहर ना जाए।

सरकार बनने पर प्रवासी मजदूरों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। इसके जरिए जो भी मजदूर अलग राज्यों में रहते हैं उनसे संपर्क रखा जाएगा।

रामविलास पासवान ने डॉक्यूमेंट को करवाया है तैयार

 

चिराग ने अपनी पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी पहले अपनी मां को सौंपी। चिराग ने कहा कि इसे खुद पिता रामविलास पासवान ने अस्पताल में रहते हुए तैयार करवाया है और इसमें लाखों लोगों ने इनपुट दिए हैं। बता दें कि पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग आज से चुनावी प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed