September 17, 2026

भारतीय रेल द्वारा मालग्राहकों की सुविधा के लिए फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल की शुरूआत

वैगनों को ट्रैक और ट्रैस करने सहित कई सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध


हाजीपुर। फ्रेट बिजनेस बढ़ाने और मालग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। डिजिटल इंडिया के विस्तार में भारतीय रेल अहम भूमिका निभा रही है। इसी दिशा में नया कदम है फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल का गठन। भारतीय रेल द्वारान ग्राहकों को रेलवे के माध्यम से माल परिवहन के लिए प्रेरित करने और मौजूदा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल की शुरूआत की गई है। फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल को विशेष रूप से कस्टमर्स फर्स्ट के सिद्धांत पर डिजाइन और विकसित किया गया है। माल ढुलाई को इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल के द्वारा गाड़ी का रूट, जहां माल पहुंचाना है, वहां की दूरी, मालढुलाई का भाड़ा आदि देख सकते हैं।
इस पोर्टल द्वारा ग्राहक फ्रेट सेवाओं से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर पर प्राप्त कर सकते हैं। इससे मालगाड़ियों का पूरा टाइम टेबल, कंसाइन्मेंट का सही लोकेशन बताने के लिए जीआईएस आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, अनुमानित भाड़े की जानकारी, आॅन-ए-टर्मिनल और आॅन-ए-वैगन जैसी स्कीमों से जुड़ी जानकारियों सहित अन्य कई सूचनाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगी।
उक्त पोर्टल के माध्यम से कोई भी स्टेक होल्डर भारतीय रेल से अगर कोई मदद चाहते हैं अथवा सुझाव देना चाहते हैं, तो इस पोर्टल के द्वारा वो अपना सुझाव दे सकते हैं। मालग्राहकों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे अधिकारियों से संपकर् स्थापित करने में भी यह पोर्टल एक चैनल प्रदान करता है।

You may have missed