September 16, 2026

औरंगाबाद में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में पुलिस का लाठीचार्ज, बेकाबू भीड़ में जमकर काटा बवाल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम जमकर बवाल हुआ। एक कार्यक्रम से जैसे ही अक्षरा सिंह बाहर निकली, फैंस उनको देख बेकाबू हो गये और पास जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जिसके बाद गुस्यायी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दो लोग को मामूली चोट आयी है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने भीड़ से बचाकर अक्षरा सिंह को गाड़ी तक पहुंचाया। इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी पर बैठकर वहां से चली गयीं। पुलिस ने लोगों पर हाथ उठाया, तो दूसरी तरफ जनता भी पथराव करने लगी। पुलिस ने हंगामे को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभल पाया। इस पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। अक्षरा सिंह दाउद नगर में उद्गाटन कार्यक्रम में आने वाली हैं, ये खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई थी। अक्षरा कार्यक्रम में काफी देरी से पहुंचीं। तब तक वहां इतने लोग जमा हो चुके थे कि पुलिस के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोग उनकी झलक पाने को टूट पड़े। इवेंट में पहुंचकर अक्षरा ने कुछ भोजपुरी गाने गाए। चाहने वालों से बातचीत की। उन्होंने इवेंट में अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू ही किया था कि इतने में लोगों ने बवाल काट दिया। पत्थरबाजी के बीच आयोजकों और पुलिस ने अक्षरा सिंह को भीड़ से बचकर जैसे तैसे पटना रवाना किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि अक्षरा सिंह के लेट आने की वजह से हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इस मामले में अभी प्राथमिकी नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिकी की जाएगी। हंगामे में कांस्टेबल और कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पूरे मामले पर अब तक अक्षरा ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। ये पहला मौका नहीं है जब अक्षरा के इवेंट में बवाल हुआ है। इससे पहले भी कई बार उनके इवेंट में पत्थरबाजी हो चुकी है।

You may have missed