बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बीच जदयू सांसद ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ़ ललन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वही दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की जानकारी खुद ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी। वही बिहार में सत्ता बदलने के बाद ललन सिंह की पीएम मोदी से हुई यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। ललन सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात कर लिखा की ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई’। दरअसल, बिहार में NDA की सरकार बने हुए 6 दिन बीत गए। इसके बाद भी सीएम नीतीश 8 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं कर सके हैं। समय बीतते जा रहा है और तमाम मंत्री बिना विभाग के ही बैठे हैं। सरकार का काम काज पूरी तरह से ठप पड़ा है। कहा जा रहा है कि मंत्रियों में विभाग बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। भाजपा इस बार ताकतवर विभाग की डिमांड कर रही है। लेकिन भाजपा की डिमांड को सीएम नीतीश कुमार स्वीकार नहीं कर रहे। यही वजह है कि शपथ लिए मंत्रियों के बीच डिपार्टमेंट का बंटवारा नहीं हो पाया है। बिहार में 28 जनवरी को NDA की सरकार बनी। भाजपा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता माना।

वही इस तरह से वे 9वीं दफे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बन गए। भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए गए। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा। वही इसके अलावे डॉ. प्रेम कुमार को भी भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है। जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव व श्रवण कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन व निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं। नई सरकार में सीएम समेत 9 सदस्य शामिल हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि सरकार के मंत्री बिना विभाग के हैं। नए मंत्री क्या करें उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा। शपथ लिए मंत्रियों को भी लगने लगा है कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। तभी तो मुख्यमंत्री विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी हालात शायद ही कभी आई हो, जब मंत्रियों को विभाग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

About Post Author

You may have missed