जदयू महिला प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक में बोले कुशवाहा, महिलाएं ही JDU की आधारभूत शक्ति

पटना। आज पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। वही इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष सह माननीय विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ बतौर मुख्यातिथि बैठक में मौजूद रहे। वही इस बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता एवं कार्यक्रम का संचालन पूजा एन शर्मा ने किया। इस बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर वृहद चर्चा हुई। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली मिशन को गति देने के लिए महिला प्रकोष्ठ द्वारा 200 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। 1 जनवरी को नए साल की अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों द्वारा अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। वही इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जातीय गणना एवं आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का जो ऐतिहासिक कदम उठाया गया है उसे महिला प्रकोष्ठ के द्वारा विशेष अभियान चलाकर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अपने संबोधन में उमेश कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का अथाह आशीर्वाद और समर्थन जदयू को हासिल है, इसलिए हमें विश्वास है कि कोई ताकत चाहकर भी जदयू का नुकसान नहीं कर सकता है। हमें यह बात कहने में भी कोई संकोच नहीं है कि महिलाएं ही हमारी पार्टी की आधारभूत शक्ति है और इसका एकमात्र कारण है महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के अभूतपूर्व योगदान। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हमें एकजुट होना है। 18 वर्षों में हमारे नेता ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो काम किए है उसकी प्रशंसा आज दुनियाभर में होती है। जयप्रकाश नारायण, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर ने महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का जो सपना देखा था। उसे हमारे नेता ने पूरा किया है। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास, पूर्व विधानपार्षद मोहतरमा रोजिना नाजिश सहित प्रदेशभर की महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

About Post Author

You may have missed