महागठबंधन की नाव पर सावर होकर उसी नाव में छेद कर रहे उपेंद्र कुशवाहा, जल्द हो कार्रवाई : राजद

  • कुशवाहा का तेजस्वी पर दिए बयान के बाद महागठबंधन शुरू हुई रार, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार 

पटना। बिहार की महागठबंधन में 2025 का चुनाव तेजस्वी के चेहरे के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा को लेकर आज उपेंद्र कुशवाहा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। जिसके बाद अब राजद की तरफ उपेंद्र कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है। जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी की जगह पिछड़ी जातियों से किसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। उसके बाद राजद ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी को पहले ही बिहार की जनता अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी पहले से ही मुख्यमंत्री पद के लिए नेता घोषित हैं, यह नई बात नहीं है। अभी सिर्फ स्थिति ऐसी बनी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। जहां तक बिहार की जनता के बीच तेजस्वी की स्वीकार्यता का सवाल है, 2020 के चुनाव में सभी ने देखा है कि जनता ने उनके नेतृत्व को किस प्रकार से स्वीकार किया था और राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनाया था। राजद प्रवक्ता ने कुशवाहा को चेतावनी देते हुए कहा सभी को पता है कि वह किसके इशारे पर बिहार सरकार के खिलाप अनाप-शनाप बोल रहे हैं। कुशवाहा के लिए हमलोग इतना ही कहना चाहेंगे कि अभी वह महागठबंधन में है। ऐसे में महागठबंधन की नाव पर सावर होकर उसी नाव पर सवार होकर छेद नहीं करें, वर्ना उनके खिलाप कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।

About Post Author

You may have missed