PATNA : पालीगंज में किया गया किसान मजदूर सभा का आयोजन

पटना,पालीगंज। शुक्रवार को मिल्की गांव स्थित बाल्मी संस्थान में प्रगतिशील किसान मजदूर जागृति संघ की ओर से किसान मजदूर सभा का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आयोजित सभा की अध्यक्षता अमरेश कुमार व संचालन रणधीर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि सुधाकर सिंह ने भाग लिया। वही इस मौके पर मौजूद पालीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक सह किसान नेता डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य के इस सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गयी है। सभी किसान संगठनों को एकजुटता दिखलाते हुए इसका विरोध करते हुए आंदोलन करना चाहिए। जबतक सभी किसान संगठन एक होकर आवाज बुलंद नही करेगी तबतक किसानों को हक़ नही मिलेगी। वही इस मौके पर अमित कुमार, मनीष कुमार, राजू कुमार, मीना देवी, रवीश कुमार, नवल यादव व राकेश दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed