PATNA : युवक की हत्या कर शव पुनपुन नदी में फेंका, गुस्साए लोगों ने पालीगंज-पटना मार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन

पटना,अजीत। पटना के पालीगंज अनुमंडल के सीगोड़ी में रविवार को पुनपुन नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक की निर्मम हत्या कर पुनपुन नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। नदी से शव मिलते ही गुस्साए लोगों ने पालीगंज पटना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार पटना के सीगोड़ी निवासी अरविंद महतो का पुत्र व्यास महत्व (28 वर्ष) पिछले 3 दिनों से लापता था। परिवार वालों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी थी। रविवार के दिन पुलिस ने पुनपुन नदी से एक युवक का शव बरामद किया। लोगों ने बताया कि युवक की हाथ पैर बांधकर निर्मम हत्या के बाद नदी में फेंक दिया गया है। पुनपुन में व्यास महतो के शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यास महतो अपने चाचा अरुण महतो के यहां मुंशी का काम किया करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि व्यास महत्व काफी सीधा साधा लड़का था और कड़ी मेहनत करता था। पूछे जाने पर कि क्यों और किसने इसकी हत्या की गई परिवार के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अपने ही किसी संबंधी के द्वारा व्यास की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुनपुन नदी से पुलिस के द्वारा एक शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान व्यास मौतों के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed